फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: समुद्री विरासत को विश्व पटल पर पहुंचाने नौसैनिक हर्षित रवाना

Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- पुरातन भारतीय पोत के नौसैनिक हर्षित से हाथ मिलाते ओमान के राजदूत ईशा सालेह अलशिबानी। स
बांगरमऊ। देश की समृद्ध समुद्री विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से कटरा मोहल्ला निवासी नौसैनिक हर्षित द्विवेदी ओमान के मस्कट के लिए रवाना हो गए हैं। वे प्राचीन आईएनएसवी कौंडिन्य युद्धपोत के 18 सदस्यीय चालक दल का हिस्सा होंगे, जो भारत की दो हजार वर्ष पुरानी समुद्री परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेगा। ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत में ओमान के राजदूत ईसा सालेह अल शिबानी ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए विदाई दी।
विज्ञापन


नौसैनिक हर्षित द्विवेदी ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नगर के आरआरडीएस इंटर कॉलेज से की है। वर्ष 2016 में प्रथम श्रेणी में इंटर उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय नौसेना में शामिल हुए। नौ साल की सेवा के बाद हर्षित को ऐतिहासिक महत्व के युद्धपोत आईएनएसवी कौंडिन्य में शामिल होने का अनूठा अवसर मिला। यह जहाज बिना कील वाला ''स्टिच्ड-प्लैंक'' शैली में निर्मित है। सोमवार को यह पुरातन जहाज पोरबंदर से मस्कट तक लगभग 1400 किलोमीटर की समुद्री यात्रा पर निकला है।
विज्ञापन

हर्षित के पिता, कृष्ण मुरारी द्विवेदी, ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की दो हजार वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यह पहल देश की समृद्ध नौसैनिक इतिहास और पारंपरिक जहाज निर्माण कला को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।बेटे की इस उपलब्धि पर हर्षित की मां, सुमन द्विवेदी, और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed