फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: छह लाख बैंक खातों में 132 करोड़ डंप

Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में खाताधारक को धनराशि वापसी का प्रमाणपत्र देते डीएम गौरांग राठी।
उन्नाव। जिले की विभिन्न बैंकों में छह लाख खातों में करीब दस साल से लेन-देन नहीं हुआ है। इन खातों में करीब 132 करोड़ की धनराशि डंप पड़ी है। अब रिजर्व बैंक ने रिफंड के लिए आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना शुरू की है। इसके जरिए लोग डंप धनराशि को नियमानुसार वापस पा सकेंगे।
विज्ञापन

एसबीआई, पीएनबी, सीबीआई सहित सरकारी, गैर सरकारी व सहकारी बैंकों की संख्या 25 के आसपास है। इन बैंकों की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 150 शाखाएं संचालित हैं। पिछले दिनों रिजर्व बैंक के आदेश पर इन शाखाओं में उन खातों का ब्योरा तैयार किया गया, जिसमें दस साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ। इस दौरान करीब छह लाख खाते सामने आए। इन खातों का सालों से संचालन बंद है। इनमें 132 करोड़ रुपये जमा हैं जो बैंकिंग नियमों के अनुसार निष्क्रिय श्रेणी में दर्ज हैं। रिजर्व बैंक ने इस धनराशि को रिफंड कराने के लिए ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ योजना लागू की।
विज्ञापन

इंसेट-1
उद्गम पोर्टल से होगी खातों में डंप धनराशि की जानकारी
रिजर्व बैंक ने योजना के तहत एक उद्गम पोर्टल तैयार कराया है। इसमें बैंकवार डंप धनराशि का ब्योरा अपलोड किया गया है। खाताधारकों को इसमें आधार व पैनकार्ड नंबर डालकर निष्क्रिय धनराशि की जानकारी हो सकेगी। यदि आधार व पैनकार्ड से जानकारी न मिल पाए और खाताधारकों को अपने खाते में धनराशि डंप होने के बारे में पता हो तो वह संबंधित बैंक में जाकर खाता चेक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
निष्क्रिय खातों में डंप धनराशि की फाइनल सूची तैयार कराई जा रही है। आम लोगों को रिजर्व बैंक के उद्गम पोर्टल से खातों में पड़ी धनराशि की जानकारी मिल जाएगी। पोर्टल से न मिले तो संबंधित बैंक में जाकर पता किया जा सकता है। अब तक जिले के 45 खाताधारकों के 20 लाख की वापसी कराई जा चुकी है। -आरके गौतम, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed