फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बंगाल में खत्म होगा जंगलराज : साक्षी महाराज

Wed, 26 Nov 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22- सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। अगले चुनाव में वहां का जंगलराज खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह बात प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में बीएलओ के सुसाइड में चुनाव आयोग को दोषी बताया है। इस मामले को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। बीएलओ को सीएम ममता पिटवा रही हैं। बंगाल में अराजकता है। दावा किया कि बिहार के बाद बंगाल का नंबर है। कहा कि एसआईआर से बिहार में 65 लाख वोट कटे हैं। बंगाल में भी एसआईआर होगा। वहां भी करोड़ों वोट करेंगे।
विज्ञापन

जगदगुरु रामभद्राचार्य के एससी/एसटी कानून और आरक्षण को खत्म कर देने के बयान पर सांसद ने कहा कि किसी को भी बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को चैलेंज नहीं करना चाहिए। कहा कि रामभद्राचार्य उनके मित्र हैं। उनको विद्वान मानते हैं। सांसद ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार केंद्र में है, तब तक भारत लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान से ही चलेगा। आरक्षण की व्यवस्था बाबा भीमराव आंबेडकर की देन है। किसी के कहने से खत्म नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed