फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 3.96 करोड़ के दो सोलर पॉवर प्लांट कबाड़ में तब्दील

Wed, 26 Nov 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2-बचुआखेड़ा के मिनी सोलर पावर प्लांट में बंद ताला। संवाद
उन्नाव। अफसरों की अनदेखी से आठ साल पहले 3.96 करोड़ रुपये से लगाए गए मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट पूरी तरह कंडम हो गए हैं। कंपनी से अनुबंध खत्म होने से न मरम्मत हो पा रही है और ही खराब उपकरण ही बदले जा रहे हैं। प्लांट लगाने में तो करोड़ों खर्च कर दिए गए लेकिन बैटरी बदलने और मरम्मत के लिए बजट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना चौपट हो गई है।
विज्ञापन

3.12 करोड़ के सोलर प्लांट से बनती थीं 150 किलोवाट बिजली
वर्ष 2016 में तत्कालीन सपा सरकार ने बांगरमऊ के मदारनगर में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी थी। इसके लिए 3.12 करोड़ रुपये जारी किए थे। दिसंबर 2017 में यह प्लांट चालू हो गया था। प्लांट में 500 पैनल और 540 बैटरियां लगाई गई थीं। 150 किलोवाट के बिजली उत्पादन से ग्राम मदारनगर में 275 तथा पड़ोसी ग्राम पंचूपुरवा में 126 निशुल्क लाइट कनेक्शन दिए गए थे। सोलर बिजली से ग्रामीणों के घर रोशन हुए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि यह खुशी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। पहले पांच पैनल और 32 बैटरियां चोरी हो गईं। फिर बैटरियां खराब हो गईं। इसके बाद प्लांट बंद हो गया। इन दिनों प्लांट में लगी बैटरियां और पैनल शोपीस बने हैं। हारकर ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लेना पड़ा है।
विज्ञापन

बचुआखेड़ा में 84.97 लाख से लगा सोलर प्लांट भी बंद
सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन के पैतृक गांव हिलौली विकास खंड के बचुआखेड़ा में भी वर्ष 2015-16 में 84.97 लाख की लागत से 35 किलोवाट का मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगवाया गया था। इससे दो गांवों बचुआखेड़ा व केदारखेड़ा के 96 लोगों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। शुरुआत में तो सब ठीक चला लेकिन जैसे-जैसे समय बीता उपकरण खराब होते गए। 16 सोलर पैनल व 120 बैटरियों के साथ इन्वर्टर खराब होने से अब प्लांट पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
जिन कंपनियों ने प्लांट लगवाया था उनको पांच साल तक मरम्मत करनी थी। उनका समय पूरा हो गया। फिर भी प्लांट का संचालन शुरू कराने के लिए कंपनियों से बातचीत की जा रही है। -नैपाल सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा।

फोटो-2-बचुआखेड़ा के मिनी सोलर पावर प्लांट में बंद ताला। संवाद

फोटो-2-बचुआखेड़ा के मिनी सोलर पावर प्लांट में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed