फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवाओं से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान

Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- मौरावां में युवा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश
उन्नाव। भाजयुमो ने मौरावां रामलीला मैदान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें युवाओं से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिप आदि का निर्माण भारत में शुरू होना विकसित राष्ट्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और उसकी आधारशिला को सुदृढ़ करने का अभियान है। सभी को विदेशी को छोड़कर स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा।
विज्ञापन

कहा कि भारत का पैसा भारत में ही लगेगा तो देश और अधिक समृद्ध होगा। देश का पैसा कारीगरों, हस्तशिल्पियों और युवाओं के हाथों में जाएगा तो भारत समृद्धशाली बनेगा। बताया कि युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प सेमिनार एक से 15 नवंबर के बीच शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों व महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर्स, कारीगरों व छोटे दुकानदारों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 15 से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो अवध क्षेत्र डॉ. विवेक सिंह मोनू, पुरवा विधायक अनिल सिंह ने भी स्थानीय उत्पादों को खरीदने व उसको बढ़ावा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed