फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कवियों ने रचनाएं सुनाकर लूटी वाहवाही

Sat, 11 Oct 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22- काव्य गोष्ठी में कविता पाठ करतीं कवयित्री वर्षा ​श्रीवास्तव। संवाद
मौरावां। हिलौली के आनंदेश्वर शिव मंदिर परिसर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन व पूर्व विधायक उदयराज यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजक सपा नेता सीएल यादव और डॉ. सुशील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कराया। श्रुति सतत ने ‘वरमाला सिंदूर लिए मैं खड़ी तुम्हारे द्वार, मेरा तुमसे ही संसार’ पढ़कर भावविभोर कर दिया। कवि गौरव ने ‘राम की धरा में खड़े राम का प्रमाण मांगे, ऐसे राष्ट्रद्रोहियों को मार देना चाहिए’ सुनाया।
विज्ञापन

प्रीती सिंह ने ‘मुझको हर एक रवानी नहीं चाहिए, जिस कथानक में तुम मेरे नहीं मुझको ऐसी कहानी नहीं चाहिए’ सुनाकर प्रेम रस में डुबकी लगवाई। वर्षा श्रीवास्तव ने ‘हमको शृंगार की कब जरूरत पड़े, था समय बस अहम बांध ली एक घड़ी’ पढ़कर तालियां बटोरीं। संचालन कर रहे कवि अमित अनपढ़ ने ‘जयंती आज जिन्ना की, आरती राम की भूले, रटे हैं गीत कजरारे कि वंदे मातरम भूले’ से कटाक्ष किया। इसके अलावा डॉ. सुखदेव छैल व निर्भय निश्चल ने भी रचनाएं पढ़ीं। इस दौरान सतीश त्रिपाठी, अभिषेक यादव, सचिन, ज्ञान प्रकाश, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed