फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: इंसुलेटर बदलने और तार जोड़ने में लग गए 23 घंटे

Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-27- औरास में बिजली पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत करता बिजली कर्मी। स्रोत: विभाग
औरास। विकासखंड औरास क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार को खराब इंसुलेटर और टूटे तार को जोड़ने में बिजली निगम को 23 घंटे लग गए। इस दौरान 92 राजस्व गांव 138 मजरों की 1.95 लाख की आबादी को बिना बिजली के रहने पड़ा। जेई को लोग लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

औरास पावर हाउस से परौरी, हाथीखेड़ा, जमालनगर व औरास चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार दोपहर 12 बजे मियागंज की 33केवी लाइन के मेहंदी गांव के पास इंसुलेटर खराब हो गए। इसके बाद महेंद्र नगर के पास 33केवी लाइन का जंपर उड़ गया। इसे सही करके रात लगभग 10:45 पर आपूर्ति शुरू हुई लेकिन पांच मिनट बाद 33 केवी लाइन का तार टूटकर मियागंज बाजार में गिर गया।
विज्ञापन

इसको बिजली निगम बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सही कर पाया। तब कहीं आपूर्ति बहाल हो सकी। 23 घंटे तक बिजली गुल होने से कृषि नलकूप व घरों के पंप बंद हो गए। जल संकट से लोग परेशान हुए। कई इलाकों में लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा। लोगों का कहना था कि बिजली निगम की कार्यप्रणाली ने लोगों को निराश किया। 23 घंटे तक लाइन मरम्मत का काम रेंगता रहा। न तो वैकल्पिक आपूर्ति की कोई व्यवस्था की गई और न ही सूचना देने की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते नजर आए। बिजली उपभोक्ता कमला शंकर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, पुजानी सिंह, रामसेवक, राजू व महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि अघोषित कटौती ने भी परेशान कर रखा है। जेई रामू फोन रिसीव नहीं करते हैं। पवार हाउस का भी सीयूजी नंबर नहीं उठता है। बिजली निगम के एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि लाइनमैनों की संख्या कम है। इसलिए मरम्मत में समय लग गया। जेई रामू के फोन न उठाने की शिकायतें मिल रही हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इंसेट-1
अजगैन बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रात भर नहीं आई बिजली
नवाबगंज। अजगैन बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी मंगलवार को रात भर बिजली नहीं आई। यहां भी दोपहर में पांच खंभों के इंसुलेटर टूट गए थे। इसके चलते मरम्मत में समय लग गया। रात भर बिजली नहीं आई। सुबह नौ बजे के करीब आपूर्ति चालू हुई लेकिन इसके बाद भी आवाजाही लगी रही। क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी भी बिन बिजली के रही।

लाइन डायवर्जन व पोलों के उच्चीकरण को लेकर एहतियात बरतने की अपील
पुरवा। तहसील क्षेत्र से निकल रहे एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रही बलिया-भिवाड़ी 500 केवी एचवीडीसी लाइन के डायवर्जन व पोलों के उच्चीकरण का काम बृहस्पतिवार से शुरू किया जाना है। इसको लेकर निगम की ओर से उपभोक्ताओं से एहतियात बरतने की अपील की गई है।

पावरग्रिड लखनऊ के उपमहाप्रबंधक अभय कुमार शुक्ला ने बताया कि हाइटेंशन बिजली लाइन के डायवर्जन के दौरान पोलों को ऊंचा किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के दरसवां, पड़वाखेड़ा, कुशालखेड़ा, सरइयां, रैकड, बछौरा, महराजखेड़ा, रतावर व देवीपुर आदि गांवों के आसपास कार्य किया जाएगा। इससे गांवों के लोगों से इस दौरान कोई भी निर्माण कार्य, पौधरोपण, ज्वलनशील सामग्री, आग लगाना, ईंट भट्ठे आदि का कार्य प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने विद्युत लाइन व पोल से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed