फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डाकघर में पहले दिन 140 स्पीड पोस्ट

Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। रजिस्ट्री सेवा बंद होने के बाद स्पीड पोस्ट के पहले दिन डाकघर में अधिकांश समय सन्नाटा रहा। बुधवार को मात्र 140 स्पीड पोस्ट हुईं। इससे डाक विभाग को 5500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

ब्रिटिशकाल में शुरू हुई डाकघर की रजिस्ट्री सेवा का मंगलवार को अंतिम दिन था।
दोपहर तीन बजे के बाद रजिस्ट्री सेवा बंद कर दी गई थी। इसे अत्याधुनिक स्पीड पोस्ट सेवा में संबद्ध कर दिया गया था। बुधवार से पूरी तरह से स्पीड पोस्ट सेवा ही लागू कर दी गई। हालांकि पहले दिन अपेक्षाकृत कम लोग ही सेवा का लाभ लेने पहुंचे। पूरे दिन में दोपहर तीन बजे तक 140 लोगों ने स्पीड पोस्ट के जरिए पार्सल और चिट्ठी भेजी। इससे डाक विभाग को 5500 रुपये का शुल्क प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

डाकघर में पार्सल करने आए मौहारीबाग के मयंक ने बताया कि रजिस्ट्री सेवा सस्ती थी। उसमें समय जरूर लगता था लेकिन मात्र 26 रुपये में कहीं भी चिट्ठी या अन्य पत्र भेजने की सुविधा थी। अब जो पार्सल किया है उसके लिए 55 रुपये चुकाने पड़े। डाककर्मी ने 24 घंटे में पार्सल पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद थे। इस कारण शायद लोगों ने समझा होगा कि डाकघर भी बंद है। इसी कारण भीड़ कम रही। वैसे स्पीड पोस्ट सेवा निजी कोरियर सर्विस को टक्कर दे रही है। इसका लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed