फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ठेकेदार ने मौरावां-बिहार मार्ग खोदकर छोड़ा

Fri, 26 Sep 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:09 AM IST
सार

उन्नाव के मौरावां-बिहार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य ठेकेदार की सुस्ती के कारण लंबे समय से रुका हुआ है। सड़क खुदी होने से आवागमन खतरनाक बना हुआ है। स्थानीय लोगों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी है।

विज्ञापन
unnao news
मौरावां-बिहार मार्ग को चौड़ा करने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद

विस्तार

उन्नाव। दो जनपदों को जोड़ने वाले मौरावां-बिहार मार्ग के 46.91 करोड़ से होने वाले चौड़ीकरण व नवनिर्माण के लिए चल रहे कार्य में सुस्ती हावी है। ठेकेदार द्वारा चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क खोद दी गई है। पक्का निर्माण शुरू न करने से इस मार्ग से आवागमन लोगों के लिए खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

मौरावां-बिहार मार्ग को तीन मीटर से सात मीटर चौड़ा करने के लिए पिछले साल 2024 में मंजूरी मिली थी। शासन से चौड़ीकरण व नवनिर्माण के लिए 46.91 करोड़ का बजट स्वीकृत होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया था। चार माह पहले ठेकेदार ने 18 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर किनारे की सड़क खोदी थी। खोदी गई सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे यह सड़क अभी भी खुदी पड़ी है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में तो इस मार्ग से सफर ज्यादा खतरनाक हो रहा है। सामने से आते वाहनों की तेज लाइट दूसरी तरफ के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा देती है। इससे किसी भी समय कोई हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इंसेट-1
कई जनपदों के लोग करते हैं मार्ग से आवागमन
आवागमन के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। एक तरफ फतेहपुर और दूसरी ओर लखनऊ रायबरेली जाने के लिए लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर समेत अन्य जनपदों से आने वाले वाहन इसी रास्ते से लखनऊ, फैजाबाद, बाराबंकी जाते हैं। यही नहीं प्रतिदिन सैकड़ों छोटे व भारी वाहनों के अलावा बिहार से मौरावां के मध्य तथा लिंक मार्गों पर स्थित 20 ग्राम पंचायतों व 50 से अधिक मजरों की एक लाख से अधिक आबादी के आवागमन के लिए यही मुख्य रास्ता है। यातायात की दृष्टि से अति व्यस्ततम मार्ग होने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा निर्माण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मौरावां बिहार मार्ग पर काम चल रहा है। जब बारिश होती है, तब मजबूरी में काम बंद करना पड़ता है। वैसे मार्ग का काम पूरा करने के लिए जून 2026 तक की समयावधि है। जल्द काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक, दो दिन में डामरीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed