फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नसिरापुर गोशाला बंद होने से सड़कों पर घूम रहे मवेशी

Tue, 23 Sep 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर छुट्टा मवेशी। संवाद
गंजमुरादाबाद। नसिरापुर की गोशाला समाप्त हो जाने के बाद बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी हरदोई-उन्नाव मार्ग पर धमाचौकड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने एसडीएम से छुट्टा जानवरों को किसी गोशाला में संरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम नसिरापुर की गोशाला निर्धारित संख्या से कम मवेशी होने के कारण पिछले हफ्ते बंद कर दी गई थी। यहां के 23 मवेशियों को साईंपुर सगौड़ा की गोशाला में संरक्षित करने का दावा किया गया है लेकिन उससे अधिक छुट्टा मवेशी हरदोई-उन्नाव मार्ग पर धमाचौकड़ी कर रहे हैं। 20 से 22 गोवंशों का झुंड हरदोई-उन्नाव व महमदाबाद मार्ग के अलावा खेतों में भी विचरण करता रहता है। ये फसलों को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। सड़कों पर घूमने से ये छुट्टा मवेशी दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं नसिरापुर की बस्ती में भी टैग लगे कई मवेशी घूम रहे हैं। जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। विवेक कटियार, संजय कटियार, लालू कटियार, बबलू यादव, संजय विश्वकर्मा, मोनू यादव आदि किसानों ने एसडीएम से छुट्टा मवेशियों को किसी अन्य गोशाला में संरक्षित कराए जाने की मांग की है। एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि जांच कराकर खाली गोशाला में इन छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed