{"_id":"6ac005b8d1dd821040084e5b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158778-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाटक से बताई पीएम मोदी की 25 साल की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाटक से बताई पीएम मोदी की 25 साल की उपलब्धियां
विज्ञापन
नवाबगंज में नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
उन्नाव। संस्कृति विभाग के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चार दिवसीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक चले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के संघर्ष और सेवाकाल को दर्शाया गया।
नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा गाथा की अनकही कहानियों’ पर आधारित था। कलाकारों ने देश में विकास, सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया। नवाबगंज दुर्गा मंदिर के पास नाटक के समापन पर मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने संबोधित किया। कहा कि पीएम मोदी ने सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। प्रधानमंत्री करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नुक्कड़ नाटक दल के प्रमुख रंगकर्मी जब्बार अकरम व उनके साथी कलाकारों की प्रशंसा की। बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक कपिल निगम और नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, आयुष श्रीवास्तव, दीपू सिंह ,आनंद, मिलन पांडेय, राजन शर्मा, लिटिल सिंह, रामबाबू, राजकुमार सिंह आदि ने सहयोग किया।