{"_id":"6ab581a3d1f1c505350f38cb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158283-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सरैंया आरओबी के निर्माण में आई तेजी, अगले माह यातायात शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सरैंया आरओबी के निर्माण में आई तेजी, अगले माह यातायात शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
सरैया रेलवे क्रासिंग पर चलता फ्लाई ओवर निर्माण का काम। संवाद
उन्नाव। रेलवे की परियोजनाओं में सुस्ती पर अमर उजाला में खबर छपने के बाद सेतु निगम और रेलवे ने सरैंया आरओबी के बचे काम में तेजी दिखाई है। अधिकारियों का दावा है कि पुल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम इसी महीने पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने पुल भारी वाहनों के लिए 13 दिसंबर तक बंद कर दिया है। महीनों इंतजार के बाद भी रेलवे और सेतु निगम ने वैकल्पिक मरहला चौराहा-कानपुर मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी में सुस्ती बरती। जाजमऊ पुल बंद होने से हल्के वाहनों और बसों को सरैया रेलवे क्रॉसिंग से गंगा बैराज के रास्ते कानपुर भेजा जा रहा है।
पुल न बनने और संकरे रास्ते के कारण करीब 10 दिनों से इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात रेंग रहा है। रोक के बावजूद ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन भी इसी रास्ते से निकल रहे हैं। इससे समस्या बढ़ गई है। इस पुल का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा होना था। शुक्रवार को अमर उजाला में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने रेलवे निर्माण विभाग के इंजीनियरों की क्लास ली। रेलवे ने पुल के रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में स्टील गार्डर लगाने के बाद स्लैब का काम तेज किया है।
विज्ञापन
रोक के बाद भी निकल रहे भारी वाहन
इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। लखनऊ या उन्नाव से कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा जाने वाले भारी वाहनों को बिहार-बक्सर मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे से भेजा जा रहा है। इस रूट से कानपुर जाने में करीब 60 किलोमीटर दूरी बढ़ जाती है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने केवल बसों को इस मार्ग से कानपुर आने-जाने की छूट दी है। रोक के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन दिन-रात जारी है। रात के समय भारी वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ये कतारें मरहला चौराहा से आजाद मार्ग और उन्नाव शुक्लागंज तक पहुंच जाती हैं। इससे स्थानीय यातायात भी प्रभावित होता है।
वर्जन...
सरैंया आरओबी का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अक्तूबर में इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सिर्फ रेलवे ट्रैक वाले हिस्से का 15 प्रतिशत काम बाकी है। सेतु निगम के 85 फीसदी काम हो चुके हैं। -एसके सुमन, प्रोजेक्ट मैनेजर राज्य सेतु निगम।