फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मरहला-बैराज मार्ग पर वन-वे का प्लान पहले दिन धड़ाम

Thu, 17 Sep 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
जाजमऊ गंगा पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत करते श्रमिक। संवाद
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ गंगा पुल पर भारी वाहनों पर तीन महीने की रोक प्रभावी होने के बाद एनएचएआई के काम में तेजी आई है। बुधवार को उन्नाव छोर के दूसरे स्पॉन को उठाकर बियरिंग बदलने के लिए हाइड्रोलिक जैक लगाए गए। श्रमिकों और उपकरणों की वजह से आधी लेन को बंद रखा गया, जबकि आधी से हल्के वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन

मरहला चौराहा से कानपुर जाने वाले गंगा बैराज मार्ग पर वन-वे व्यवस्था पहले ही दिन फेल हो गई। दोनों तरफ के वाहन निकलने से कई बार लंबा जाम लगा। पर्याप्त पुलिस बल न होने से आजाद मार्ग चौराहा, गदनखेड़ा चौराहा पर कई बार यातायात उलझता रहा। वहीं मौरावां-बिहार-बक्सर मार्ग पर भारी बढ़ने से दिन पांच बार पुल और दोनों तरफ करीब तीन किमी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर जाजमऊ स्थित गंगा पुल की लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन को 13 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। तीन दिन तक चले डायवर्जन प्लान के ट्रायल में मरहला चौराहा से कानपुर जाने वाले मार्ग पर जाम लगने की समस्या सामने आने पर एएसपी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को मार्ग को वन-वे करने के निर्देश दिए थे, हालांकि बुधवार को वन-वे व्यवस्था प्रभावी नहीं रही और दिन भर यातायात रेंगता रहा। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गंगा बैराज से कानपुर जाने के लिए केवल बसों को ही अनुमति है। कई बार ट्रक और डंपर आने से मुश्किलें और बढ़ गईं। सुबह, दोपहर को करीब दो-दो घंटे और शाम को पांच बजे से रात आठ बजे तक यातायात रेंगा।

जाजमऊ गंगा पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

जाजमऊ गंगा पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

जाजमऊ गंगा पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

जाजमऊ गंगा पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed