{"_id":"6a987a19ad2770d4ad04b70c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156931-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फैक्टरी गेट पर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फैक्टरी गेट पर शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-24-मुआवजे को लेकर फैक्टरी गेट के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक साइड दो स्थित फैक्टरी में करंट की चपेट में आने से हुई श्रमिक की मौत की घटना में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को पांच लाख का चेक और अंतिम संस्कार के नाम पर 25 हजार रुपये दिए। तब परिजनों ने शव उठाया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के दरियाईखेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश (52) की मंगलवार को फैक्टरी में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बेटे धीरज ने बताया कि पिता 25 साल से इसी लेदर फैक्टरी में काम कर रहे थे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। फैक्टरी प्रबंधन से परिजनों की बात कराई।
तीन घंटे बाद हुए समझौते में प्रबंधन ने मृतक की पत्नी सियादुलारी के नाम से पांच लाख की चेक देने के साथ अंतिम संस्कार के नाम पर 25 हजार रुपये दिए। यह भी तय हुआ कि मां और छोटी बहन को नियमानुसार पेंशन मिलेगी। साथ ही पीएफ का पैसा होगा वह अलग मिलेगा। फैक्टरी मैनेजर मकसूद लारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता किया गया। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। शव लेकर चले गए।