फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ऑटो की टक्कर से बीएसएफ जवान की मौत, साथी गंभीर

Wed, 26 Aug 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-49-शिवम ( फाइल फोटो)
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा की की सर्विस रोड पर मंगलवार रात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत हो गई। साथ रहे दोस्त की हालत गंभीर है। वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर सोमवार को ही घर आए थे। हादसे के वक्त हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

हसनगंज क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी रामपाल रावत के बेटे शिवम (30) बीएसएफ जवान थे। पिता ने बताया कि वर्ष 2019 में बीएसएफ जॉइन की थी। पहली पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी और 2026 से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। रक्षाबंधन पर सोमवार को ही छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के ही साथी राजेंद्र रावत (35) के साथ बाइक से अन्य दोस्त से मिलने जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के मटरिया स्थित टोल प्लाजा की सर्विस रोड पर लखनऊ की तरफ से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राजेंद्र का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना से मां माधुरी, पत्नी गुड़िया, बहनें शिल्पी, ज्योति और स्वाति के अलावा चार साल की बेटी रो-रोकर बेहाल हैं। हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिलख रहीं बहनें बोलीं, अकेला भाई था, किसे बांधेंगी राखी
तीन बहनों में इकलौते भाई थे हादसे में मृत शिवम रावत तीन बहनों में इकलौते भाई और परिवार का सहारा थे। बहन शिल्पी ने बताया कि पिछले साल रक्षाबंधन पर भाई घर नहीं आ पाए थे। इस बार छुट्टी मिलने पर सोमवार शाम को ही गांव आए थे। पर्व के लिए तीनों बहनों ने राखी भी खरीदकर रख ली थी। लेकिन त्योहार से पहले ही ऊपर वाले ने भाई को हमेशा के लिए छीन लिया। अब वह किसे राखी बांधेंगी। बहनों और परिवार को बिलखते देख लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

फोटो-49-शिवम ( फाइल फोटो)

फोटो-49-शिवम ( फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed