फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बंगाल में बुझने वाला है ममता दीदी का दीया : साक्षी महाराज

Tue, 28 Apr 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2-साक्षी महाराज। आर्काइव।
उन्नाव। सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बंगाल में ममता दीदी का दीया बुझने वाला है। वहां भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि बुझने वाले दीपक की जो लौ होती है वह कभी जरा चमकती और कभी कम होती है। यही स्थिति पश्चिम बंगाल में देखी जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू संस्कृति और सनातन परंपरा पर कितना प्रतिबंध है यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थोड़ा बताया है। वास्तविकता में यह उससे भी ज्यादा है। पहले हम कथा करने के लिए बंगाल जाते तो लाउडस्पीकर उतरवा दिए जाते थे। लगता ही नहीं कि बंगाल हिंदुस्तान का अंग है। कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों का आतंक है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जाता है। केंद्रीय बलों के इन पर अंकुश लगाने से मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर मतदाता वोट करेगा तो निश्चित रूप से बंगाल में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed