फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जन औषधि केंद्र में बिक रही थीं पेटेंट दवाएं, एक लाख की दवाएं सील

Sun, 26 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19-सस्ती जेनरिक के बजाए महंगी पेटेंट दवाएं दिए जाने की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत: वीडियो
उन्नाव। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में महंगी पेटेंट दवाएं बेची जा रही थीं। इसका खुलासा एक मरीज की शिकायत पर सीएमओ और एसीएमओ की ओर से की गई जांच में हुआ। करीब एक लाख की दवाएं सील कर दी गई हैं। केंद्र संचालक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र में सस्ती जेनरिक दवाएं बेचने की अनुमति होती है। शनिवार को जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए मरीज को डॉक्टर ने जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवा लिखी थी। वह कमरा नंबर 17 में संचालित जन औषधि केंद्र पहुंचा तो वहां दवा दे रहे फार्मासिस्ट ने जेनरिक की बजाय 470 रुपये की तीन पेटेंट दवाएं दीं। मरीज ने जन औषधि केंद्र को इसका ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद उसने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश सुबह करीब 11 बजे एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पहुंचे और जांच की तो काउंटर के नीचे जेनरिक दवाओं के गत्तों में छिपाकर रखी गईं भारी मात्रा में पेटेंट दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


सीएमओ ने दवाओं को सील कराकर सीएमएस डॉ. संजीव कुमार के सुपुर्द किया। सीएमओ ने बताया कि केंद्र संचालक के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान दवाएं छिपा देने से केंद्र से बिक्री के लिए प्रतिबंधित दवाएं नहीं मिल सकीं। बताया कि विभिन्न कंपनियों की जो पेटेंट दवाएं मिलीं हैं उनमें एंटीबायोटिक, सिरप और कई तरह के रोगों में उपयोग होने वाली टैबलेट हैं। बताया कि जन औषधि केंद्र का टेंडर निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। चर्चा है कि केंद्र संचालक का शहर में एक मेडिकल स्टोर भी है, वहीं से लाकर पेटेंट दवाएं मरीजों को बेची जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र संचालक ने फार्मासिस्ट पर फोड़ा ठीकरा

केंद्र संचालक अमित कुमार ने बताया कि उनकी पीहू मेडिकल स्टोर के नाम से फर्म है और वह कई जिलों में जन औषधि केंद्र संचालित कर रहे हैं। बताया कि जिला अस्पताल के केंद्र में दवाओं की बिक्री के लिए प्रदीप नाम के फार्मासिस्ट को रखा है। वह मेडिकल स्टोर संचालकों से सांठगांठ कर केंद्र से चोरी छिपे पेटेंट दवाएं बेच रहा था। जानकारी होने पर उसे हटाकर औषधि केंद्र बंद कर दिया है।

फोटो-19-सस्ती जेनरिक के बजाए महंगी पेटेंट दवाएं दिए जाने की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत: वीडियो

फोटो-19-सस्ती जेनरिक के बजाए महंगी पेटेंट दवाएं दिए जाने की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत: वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed