उन्नाव। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब 30 अप्रैल को होने वाला मतदान नहीं होगा।
अवैतनिक सचिव विवेक गुप्ता और सौरभ पोरवाल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। 21 अप्रैल तक 26 नामांकन हुए। इनमें से 19 वैध थे। 23 अप्रैल को नौ प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद हर्ष कुमार तिवारी, शिवचंद्र, मनीष सिंह सेंगर, संजय सिंह चौहान, आशादीन तिवारी, हरिहर प्रसाद दीक्षित, संदीप कुमार पांडेय, मोहम्मद सलीम, जटाशंकर तिवारी, अमित मिश्रा भी निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्य अब एक मई को जिला चिकित्सालय सभागार में बैठक करेंगे। वे सभापति, उप सभापति, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।