{"_id":"69d554ec6ac16b85d2037124","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148201-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों के जरिए पुलिस ने पांच और बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों के जरिए पुलिस ने पांच और बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
फोटो-10- पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: पुलिस
उन्नाव। मुठभेड़ में पकड़े गए इनामी बदमाश और उसके साथी के जरिए पुलिस ने गिरोह के पांच और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें कबाड़ और सराफा का काम करने वाले भी शामिल हैं।
एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुरवा कोतवाली के भूपतिपुर निवासी महेश ने 25 फरवरी को जेवर-नकदी सहित करीब चार लाख की लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार रात पुलिस ने पुरवा-अचलगंज मार्ग पर मुठभेड़ में ताड़बगिया जाजमऊ थाना चकेरी कानपुर नगर निवासी इरफान और फिरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों ने 25 फरवरी को दंपती से लूट की घटना स्वीकार की। बताया कि लुटेरों ने चोरी की बाइक अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर सुपासी निवासी जमीलुद्दीन, यहीं के शादाब और कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के श्याम नगर बाईपास निवासी विपिन जायसवाल को देने की बात कही। बताया तीनों कबाड़ का काम करते हैं। ये चोरी की गाड़ियां काट कर बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार लूट के जेवर गलाने के लिए कानपुर के जाजमऊ थाना के मोहल्ला सिद्धनाथ घाट निवासी अब्दुल मजीद को दिए। उसने जाजमऊ थाना के मोतीनगर मदीना मस्जिद निवासी ज्वैलर्स फाजिल उर्फ लकी को दिया। पुलिस ने ज्वैलर्स फाजिल उर्फ लकी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की भी बात कही।
विज्ञापन
चोरी की बाइक से लूट के बाद इरफान भाग जाता था गुरुग्राम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इरफान अहमद शातिर किस्म का लुटेरा है। उसका कोई स्थायी निवास नहीं है। वह गुरुग्राम में मजदूरी करता है। यहां आने पर वह मजीद के ही घर रुकता था। कानपुर से बाइक चोरी कर लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर में लूट की घटनाएं कर माल और बाइक अपने गिरोह के साथियों को देकर वापस गुरुग्राम चला जाता था। इरफान पर जनपद समेत रायबरेली, कानपुर व लखनऊ के विभिन्न थानों में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।