{"_id":"69d00b5a88bb263a7f0bce34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148018-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से दंपती की मौत
विज्ञापन
फोटो नंबर-48-जिला अस्पताल में मौजूद मृत दंपती के परिजन। संवाद
उन्नाव। बीमार सास को देखकर लौट रहे बाइक सवार दंपती की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के तोमड़नखेड़ा गांव निवासी मनीराम उर्फ बउवा (37), पत्नी चांदनी (35) के साथ बाइक से ससुराल सदर कोतवाली के गांव दुर्गाखेड़ा आए थे। बीमार सास (चांदनी की मां) रामरती को देखकर दोनों रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। चांदनी के भाई लाला ने बताया कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नरी गांव के सामने ढाबे के पास कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो डंपर से बचने की कोशिश में मनीराम की बाइक नाला निर्माण के बाद से सड़क पर फैली मिट्टी पर फिसल गई। गिरते ही डंपर का पहिया मनीराम के ऊपर से निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने चांदनी की सांस चलती देख तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। लाला ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। वह मजदूरी करते थे। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।