{"_id":"69ac736a0f7be1163e028657","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146389-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नशे में युवकों ने डेरे में घुसकर परिवार को पीटा, दुधमुंहे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नशे में युवकों ने डेरे में घुसकर परिवार को पीटा, दुधमुंहे बच्चे की मौत
विज्ञापन
फोटो-33- पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास डेरा डाल कर रह रहे झांसी निवासी परिवार से किला मोहल्ला निवासी दो युवकों ने नशे में मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ने महिलाओं से भी मारपीट की जिससे छह माह के बच्चे की लात लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूल रूप से झांसी जिले के गुरसरांय क्षेत्र डुंडी गांव निवासी राघवेंद्र परिवार के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मोहल्ला पहली खेड़ा में नवीन मंडी के पास कई महीने से डेरा डालकर रहते हैं। उनका परिवार टेडीबियर आदि खिलौने बेचता है। राघवेंद्र का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद परिवार सोने जा रहा था। तभी पहली खेड़ा निवासी लड्डू और उसका साथी किला मोहल्ला निवासी सलमान पहुंचे और डेरे का तिरपाल फाड़ दिया। विरोध करने पर डेरे में घुसकर पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार की महिलाओं को भी लात-घूंसों से पीटा। पिटाई से उसे (राघवेंद्र), उसकी मां, पिता, साली व अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
राघवेंद्र के अनुसार डेरे में मौजूद झांसी जिले के मऊरानीपुर निवासी साली मैना पत्नी भोला को लड्डू ने लात मारी तो गोद में छह माह के मासूम बच्चे कार्तिक को चोट लग गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी लड्डू और सलमान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से मैना पत्नी भोला ने छह माह के बच्चे की मौत सूचना बाद में दी। तहरीर लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।