फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरकारी गेहूं की खरीद 17 मार्च से, खुलेंगे 87 केंद्र

Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। प्रदेश सरकार ने किसानों का गेहूं खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 87 क्रय केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। सरकारी खरीद 17 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन




गेहूं का खरीद मूल्य 2589 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल यह 2425 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार किसानों को 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलेंगे। खरीद की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ और एफसीआई को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने इन केंद्रों को खोलने की अनुमति दी है। अब तक 62 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि किसानों को सरकारी केंद्रों पर बेचने से पहले विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा। भुगतान के लिए किसानों को अपना खाता आधार और एनपीसीआई से मैप कराना होगा। पंजीकरण खतौनी, बैंक पासबुक और आधार में दर्ज नाम के अनुसार ही कराएं। इससे भुगतान में आसानी होगी तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट-1

एजेंसीवार खोले जाने वाले केंद्रों की संख्या

एजेंसी का नाम खोले जाने वाले केंद्रों की संख्या

विपणन शाखा 15

पीसीएफ 70

एफसीआई 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed