{"_id":"69975b922b231ff180090a55","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145546-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डिप्टी सीवीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप का, मामला विधान परिषद पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डिप्टी सीवीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप का, मामला विधान परिषद पहुंचा
विज्ञापन
उन्नाव। डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला अब विधान परिषद तक पहुंच गया है। सदर विधायक पंकज गुप्ता की शिकायत पर जिलाधिकारी उन्नाव की जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सदन में सवाल उठाए गए हैं।
विधान परिषद के सदन में एमएलसी डॉ. मान सिंह ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि जब जिलाधिकारी की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है, तो डिप्टी सीवीओ पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस पर डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तरीय जांच टीम की पड़ताल में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। डिप्टी मुख्यमंत्री के इस जवाब पर एमएलसी डॉ. मान सिंह ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सदन को गुमराह कर रहे हैं। डिप्टी मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी दोहराया कि सरकार गोवंश पर किसी भी तरह का खंजर नहीं चलने देगी।
जांच और डिप्टी सीवीओ की भूमिका
डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय कुमार पर एक स्लॉटर हाउस के परीक्षण की जिम्मेदारी भी है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहले ही इस मामले में शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक के शिकायती पत्र का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पशुधन विभाग को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। उन्हें इस प्रकरण की गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।