{"_id":"69975996073628a274058336","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145528-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधान और भाई पर लगाया भूमि पट्टा के नाम पर 25 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधान और भाई पर लगाया भूमि पट्टा के नाम पर 25 लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
सफीपुर। गहोली ग्राम प्रधान और उसके पंचायत सहायक भाई पर ग्रामीणों ने पट्टा कराने के नाम पर 25 लाख रुपये लेने और पट्टा न करा पाने पर वापस न लौटाने का आरोप लगा तहरीर दी है। दोनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी लक्ष्मी, ,गंगासागर , महेश, रामबरन, सियाराम, रामखेलावन, रामदेवी, नीबीगाड़ा निवासी रामजान और संजय सहित अन्य लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्राम प्रधान जयचंद्र यादव और उनके भाई महेंद्र ने ग्रामीणों को जमीन का पट्टा करवाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये लिए लेकिन पांच साल बाद भी जमीन का पट्टा नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर टरकाते रहे। आरोप है कि 14 फरवरी 2026 को ग्राम प्रधान के घर गए तो उन्होंने मारपीट की।
वहीं रोजगार सेवक (प्रधान के भाई) महेंद्र यादव ने बताया कि 2016 में लेखपाल रघुवीर से गांव वासियों की पट्टे को लेकर समझौता हुआ था। लेखपाल की सहमति पर ग्रामीणों ने निर्माण शुरू किया तो रोक लगा दी गई थी। इसी से नाराज होकर यह लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान जयचंद्र और उसके रोजगार सेवक भाई महेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।