{"_id":"69975b31a14576c28705e0a5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145522-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिस बहन ने मां की तरह पाला, भाई ने उसे ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिस बहन ने मां की तरह पाला, भाई ने उसे ही मार डाला
विज्ञापन
फोटो नंबर-31-हत्या की घटना में स्थल के पास जांच करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
सोनिक। हत्यारोपी भाई चार बहनों से छोटा और एक भाई से बड़ा था। जिस बहन ने उसको छोटे से पाला और मां की तरह प्यार दिया वही उसकी हत्या कर देगा, यह उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। आरोपी ने जेल से बाहर आने पर एक और बहन की हत्या करने की धमकी दी है। बहनों ने उसे फांसी की सजा दिलाने की बात कही है।
मां माधुरी की दिमागी हालत ठीक न होने से उमाकांती ने भाई अजय को पाला था। उसे मां की तरह दुलार दिया। इसी कारण वह सबसे अधिक उसे ही डांटती थी, ताकि वह सही राह पर चल सके। अजय को शराब के साथ कई और गंदी लतें थीं। वह पालन-पोषण करने वाली बहन को ही दोषी मानने लगा। उसका कहना था कि पिता भी उसी के कहने पर चलते हैं, इसलिए उसकी कोई बात नहीं सुनते। यही बात उसे खटक रही थी। चर्चा है कि बहन उमाकांती की हत्या के बाद उसने बहन राधा को भी धमकी दी। उसका कहना था कि जेल से बाहर आने के बाद राधा की हत्या कर देगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बहन की हत्या करने से पहले उसे बरिगवां स्थित जालिपा देवी मंदिर में दर्शन कराए। फिर बिछिया ले जाकर वहां बूंदी के लड्डू भी खिलाए। बहन को खिलाने पिलाने के बाद भाई ने शराब भी पी और घटना को अंजाम दे दिया।
मृतका के जेवर गायब, प्रेमिका को देने की चर्चा
हत्यारोपी अजय के मुताबिक उसने बहन के जेवर और दोनों मोबाइल रास्ते में पड़ने वाली नदी में फेंक दिए लेकिन चर्चा है कि आरोपी पास के ही एक गांव की युवती से प्यार करता था। उसी को वह जेवर देना चाहता था। पहले भी उसने उसे देने के लिए 15 हजार रुपये चोरी किए थे। घटना के बाद से गायब जेवर उसी के पास होने की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक उसने जेवर पानी में फेंकने की बात बताई है। जांच की जा रही है।