फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बजट की समस्या दूर, अब रात में रोशन होंगी शहर की सड़कें

Sun, 07 Dec 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों की मार्ग प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है। लाइटें लगाने वाली बेसिल नाम की एजेंसी ने भुगतान न होने का हवाला देते हुए लाइटों की मरम्मत रोक दी। शहरवासी करीब एक साल से सड़कों पर अंधेरा झेल रहे हैं। समस्या को हल करने के लिए डीएम ने नगर पालिका के एलईडी लाइटें खरीदने की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी है। 900 लाइटें लगाने में 51.67 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए शासन स्तर से बेसिल कंपनी को ठेका दिया गया था। 2019 में शहर में 3500 लाइटें लगाई गईं। शुरुआत में तो कंपनी ने लाइटें बदलीं लेकिन बाद में भुगतान न होने का हवाला देकर मरम्मत बंद कर दी। वर्ष 2024 से एजेंसी और नगर पालिका के बीच खींचतान जारी है। शहर के मुख्य मार्गो पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका ने 45 वॉट की 700 लाइटें लगाने के लिए 32.92 लाख और 90 वॉट की 200 लाइटों के लिए 18.84 लाख का प्रस्ताव दिया था। डीएम गौरांग राठी ने इसे स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका ने लाइटों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि शहर में मार्ग प्रकाश न होने से लोगों को समस्या हो रही थी। लाइटें लगाने की स्वीकृति मिल गई है। एक महीने में मुख्य मार्गों पर समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed