{"_id":"6925fe33b32fca658f0c15b5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-140884-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे के पुरवा मोड़ पर दिन भर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे के पुरवा मोड़ पर दिन भर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
फोटो-26- पुरवा मोड़ पर डायवर्जन के लिए रोके गए वाहन। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे से भारी वाहनों के लखनऊ जाने पर दो दिन से रोक है। दूसरे दिन मंगलवार को भी पुरवा मोड़ पर दिन में हर 10 से 20 मिनट के अंतराल में यातायात रुकता रहा।
अयोध्या में आयोजित ध्वजा अनुष्ठान में प्रधानमंत्री सहित तमाम वीआईपी के शामिल होने और लाखों श्रद्धालुओं पहुंचने से रविवार रात 12 बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक कानपुर-लखनऊ हाईवे से भारी वाहनों को सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगी है। मंगलवार को भी भारी वाहनों को दही थाना के पुरवा मोड़ से मौरावां-मोहनलालंगज होते हुए लखनऊ भेजा गया।
भारी वाहनों को हाईवे से पुरवा रोड पर मोड़ने के दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बार-बार रोकना पड़ा इससे हर दस से बीस मिनट बाद यातायात बाधित होता रहा। वहीं जाम की समस्या न हो इसके लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी हाईवे की सड़क बनाने का काम बंद रखा गया।
विज्ञापन
दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डायवर्जन प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात नियंत्रित किया गया। कुछ देर अंतराल पर एक तरफ के वाहनों को रोकना जरूर पड़ा लेकिन जाम की स्थिति नहीं रही।