फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अचलगंज और ऊगू के हर घर को जल के लिए मिले 41.12 करोड़

Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5- अचलगंज नगर पंचायत में अमृत योजना के लिए भूमिगत पाइप लाइन के लिए रखे पाइप। संवाद
उन्नाव। जिले की नगर पंचायतों (टाउन एरिया) को शासन ने अमृत योजना फेज-दो में शामिल किया है। पहले चरण में जल निगम ने छह नगर पंचायतों की 15 लाख आबादी के लिए पेयजल के लिए 1.9 अरब की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी थी। इनमें से दो नगर पंचायतों अचलगंज और ऊगू नगर पंचायत के लिए 41.12 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अचलगंज में जल निगम ने काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले की सभी 16 नगर पंचायतों में भी अमृत योजना के दूसरे चरण में घर तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की योजना है। जल निगम ने छह नगर पंचायतों के लिए एक अरब, नौ करोड़ 24 लाख की डीपीआर भेजी थी। इसमें नगर पंचायत अचलगंज, ऊगू, फतेहपुर चौरासी, नवाबगंज, हैदराबाद और बीघापुर शामिल हैं। शासन ने अचलगंज के लिए 27.35 करोड़ और ऊगू के लिए 13.77 करोड़ की योजना को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से मंजूरी मिल गई है। अचलगंज में काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अमृत योजना फेज-दो में सभी नगर पंचायतों में हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। इनमें भूगर्भ जल में फ्लोराइड की समस्या न होने से परियोजना ट्यूबवेल आधारित होगी। गंगाघाट, बांगरमऊ नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए डीपीआर भेजा गया था। इसमें गंगाघाट नगर पालिका और अचलगंज में डीपीआर स्वीकृत होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। अन्य में भी जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे।-पंकज रंजन झा, एक्सईएन जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed