फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शहर में चल रहे वाहन अड्डे कागज पर बाहर

Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद - फोटो : reasi news
उन्नाव। नगर पालिका ने कागज पर सभी वाहन अड्डे शहर के बाहर कर दिए हैं। लेकिन वास्तव में यह आज भी शहर के अंदर ही चल रहे हैं। इस कारण शहर में हर दिन जाम भी लग रहा है। प्रमुख चौराहों-तिराहों पर वाहन चालक रोड पर ही सवारियां भरते हैं। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे और शाम को चार से सात बजे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को पांच मिनट का रास्ता तय करने में तकरीबन 20 मिनट लग गए।
विज्ञापन

जाम की समस्या को देखते हुए शासन ने शहर में संचालित वाहन अड्डों को चार साल पहले अवैध घोषित कर दिया था। इस पर दो साल पहले नगर पालिका ने इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए स्थानों का चयन किया था, लेकिन योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इस कारण सुबह 10 बजे से जैसे ही यातायात का दबाव बढ़ता है, मुख्य मार्गों पर यातायात की रफ्तार थम सी जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह और शाम पांच घंटे जाम लगा रहा। सब्जी मंडी से गांधीनगर की पांच मिनट की दूरी तय करने में दो पहिया वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट लगे। जिला अस्पताल के सामने सड़क घेरकर खड़े टेंपो बीमार लोगों को लेकर जा रहीं एंबुलेंसों और अन्य वाहनों की राह में रोड़ा बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध घोषित हुए थे सात वाहन अड्डे
अगस्त 2021 में जारी शासनादेश के बाद नगर पालिका के तत्कालीन ईओ मणिभूषण तिवारी ने शहर के सात वाहन अड्डों को अवैध घोषित कर दिया था। वजह थी कि ये अड्डे नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों की बजाय गलत तरीके से भीड़ वाले स्थानों पर सड़क घेरकर संचालित होते पाए गए थे। नगर पालिका ने कागजों पर तो इन्हें शहर से बाहर कर दिया लेकिन धरातल पर यह अभी भी वहीं से संचालित हैं।


सीन-एक

साढ़े दस बजे लग गया भीषण जाम
बड़ा चौराहा। सुबह दस बजे जैसे ही नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही शुरू हुई, यातायात रेंगने लगा। 10:30 बजे भीषण जाम लग गया। यहां तैनात एक ट्रैफिक सिपाही और चार होमगार्ड यातायात सुचारु बनाए रखने की कवायद में जुटे रहे लेकिन कचहरी पुल से लेकर धवन रोड बाजार के सामने तक सड़क घेरे खड़े ई-रिक्शों पर कोई ध्यान नहीं दिया। दोपहर एक बजे से स्कूली वाहनों की आवाजाही, शाम पांच बजे सदर बाजार में भीड़ बढ़ने से चौराहा जाम में उलझा रहा।



सीन-दो
दिन में कई बार लगा जाम
छोटा चौराहा। इसका भी हाल बड़े चौराहे जैसा ही रहा। इस चौराहा पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी एक ट्रैफिक सिपाही और तीन होमगार्ड जवानों पर रही। यहां भी दिन में कई बार जाम लगा। इस चौराहा पर नगर पालिका एकल मार्ग और हरदोई रोड-लोकनगर मार्ग जुड़ता है। यातायात पुलिस ने यहां ई-रिक्शा और ऑटो को सदर बाजार की तरफ जाने पर रोक लगाई है। इन वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्जन किया गया है। चौराहे पर सवारियां उतारते, बैठाते ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी मुसीबत बनी।


शहर से बाहर किए गए अड्डे, जो शहर में ही चल रहे
1. अचलगंज-रायबरेली मार्ग पर चलने वाले टेंपो, मौजिक के लिए गदनखेड़ा के पास स्थान चिह्नित किया गया है। इनका संचालन अभी भी जिला अस्पताल गेट पास से हो रहा है
2. हरदोई रूट के लिए कब्बाखेड़ा में स्थान चिह्नित है लेकिन संचालन अभी भी ऑफिस तिराहा के पास से ही हो रहा है।
3. शुक्लागंज-कानपुर रूट के टेंपो के लिए शेखपुर पुराने शीतगृह के पास स्थान चिह्नित है। संचालन आदर्शनगर से किया जा रहा है।

4. हरदोई-संडीला रूट की मिनी बस के लिए कांशीराम कॉलोनी के पास स्थान तय है। संचालन बाबूगंज में पुल के पास किया जा रहा है।
5. पुरवा-मौरावां रूट के लिए बस अड्डा के लिए आवास विकास कॉलोनी के पास स्थान निर्धारित है। संचालन आईबीपी चौराहा के पास से है।
बोले जिम्मेदार

किसी की मनमानी नहीं चलेगी। जो वाहन अड्डा जहां निर्धारित है उसी स्थान के लिए ठेका उठेगा। संचालकों उन्हीं स्थानों से संचालन करना होगा। चिह्नित स्थानों पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है। बारिश की वजह से बीच में काम रुक जाने से देर हुई है। जल्दी इसे पूरा कराया जाएगा। इसके बाद अगर कोई भी तय स्थान से अलग हटकर वाहन अड्डे का संचालन करेगा तो कार्रवाई कराई जाएगी। -श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष उन्नाव।



किस वाहन अड्डे को कहां से संचालन का ठेका दिया गया है, टेंडर प्रक्रिया में इसका स्पष्ट उल्लेख है। चिह्नित स्थानों पर वाहन अड्डों का निर्माण और यात्रियों के लिए छाया, बेंच, प्रसाधन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके बाद वाहनों का संचालन वहीं से किया जाएगा। उल्लंघन पर निविदा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एसके गौतम, ईओ नगर पालिका उन्नाव

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद- फोटो : reasi news

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद- फोटो : reasi news

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद- फोटो : reasi news

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद

फोटो-2-शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर रेंगता यातायात। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed