फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पूर्व अध्यक्ष-महामंत्री पर 76.22 लाख के घपले का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30- बार एसोसिएन भवन में सदन की बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा। स्रोत: अ​ - फोटो : किशनी किंग्स टीम के खिलाड़ी अमित राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए।
उन्नाव। कचहरी परिसर में पूर्व बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता भवनों के निर्माण और आवंटन में 76.22 लाख रुपये के गबन का आरोप है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट को बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने साधारण सभा की बैठक में रखा।
विज्ञापन

उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला और निवर्तमान महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित को प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त करने घोषणा की। गबन की गई धनराशि एक महीने में एसोसिएशन के खाते में जमा ना कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन कार्यालय के लिपिकों ने 28 फरवरी को 2025 को अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा और महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी को शिकायतीपत्र दिया था। निवर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के कार्यकाल में बनवाए गए भगवान परशुराम, राजा रावराम बक्स सिंह और आचार्य विष्णु गुप्त चाणक्य, अधिवक्ता भवनों के निर्माण और आवंटन से हुई आय और व्यय का ब्योरा न देने और आय की धनराशि खुद रखने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने एक मार्च 2025 को साधारण सभा की बैठक बुलाई थी और मुद्दे को रखा गया। एक अप्रैल 2025 तक तक निर्माण से संबंधित ब्योरा देने की मोहलत दी गई थी। इसके बाद दोनों निवर्तमान पदाधिकारियों ने एक माह का और समय मांगा।
दबाव बढ़ा तो दोनों ने बिल की फोटो कॉपी दी। जिन्हें एसोसिएशन ने अस्वीकार कर दिया था और मूल बिल मांगे थे। कई बैठकों के बाद भी हल नहीं निकला।
इस पर दोनों निवर्तमान पदाधिकारियों का बार एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित की गई थी।
अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ने बताया एल्डर कमेटी सदस्य विजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी में एल्डर कमेटी सदस्य रश्मि मोहन अग्निहोत्री, महेंद्र बहादुर सिंह, संजय कुमार शुक्ला व अशोक कुमार यादव शामिल थे। तीन महीने चली जांच के बाद कमेटी ने 23 सितंबर को रिपोर्ट एसोसिएशन को दी।

इस रिपोर्ट में दोनों निवर्तमान पदाधिकारियों से आवश्यक बिलों की मूल प्रतियां न देने और संपर्क व सूचना के बाद भी अपना पक्ष न रखने और जांच में सहयोग ना करने की बात कही गई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दोनों को 76 लाख 22 हजार 17 रुपये के गबन का दोषी बताया है। दोनों निवर्तमान पदाधिकारी अनुपस्थित रहे।

फोटो-30- बार एसोसिएन भवन में सदन की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा। स्रोत: अ

फोटो-30- बार एसोसिएन भवन में सदन की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा। स्रोत: अ- फोटो : किशनी किंग्स टीम के खिलाड़ी अमित राजपूत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed