फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

कोहरे का कहर : वाहन की टक्कर से खंभे में टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9- विशाल (फाइल फोटो)
नवाबगंज (उन्नाव)। भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर सरायजोगा गांव के पास बुधवार रात करीब दो बजे घने कोहरे में वाहन की टक्कर से बेकाबू बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था जबकि दूसरा दोस्त बिना हेलमेट के था।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र लखन सिंह पड़ोसी सचिन सिंह (24) पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ बुधवार की शाम बाइक से नवाबगंज आया था। घर लौटते समय भल्लाफार्म-असोहा मार्ग पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरायजोगा गांव के पास रात दो बजे कोहरा अधिक होने से वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय विशाल का हाथ हैंडल पर था और वही हेलमेट लगाए था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक वही चला था।
विज्ञापन

चर्चा यह भी है कि दोनों नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे। पिता वीरेंद्र ने बताया कि सचिन सरायजोगा गांव स्थित वेयरहाउस में एचआर था। वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में छोटा भाई नितिन और मां मंजू हैं। हादसे का शिकार उसका दोस्त विशाल गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। दो भाइयों में गोलू से छोटा था, दो बहनें रूबी व गोल्डी और मां मालती हैं। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि दोनों युवक घर से कांथा स्थित हनुमान मंदिर में रामचरितमानस पढ़ने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद कहां गए उन्हें भी पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के पहले ही दिन परिवार पर टूटा गम का पहाड़
नए पर परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे लेकिन हादसे से साल के पहले ही दिन परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। रात एक बजे के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव देख चीख पड़े। पिता ने वीरेंद्र ने बताया कि सचिन मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। नहीं पता था कि नया साल जिंदगी भर का गम देगा। यही हाल विशाल के परिवार का भी था।

फोटो-9- विशाल (फाइल फोटो)

फोटो-9- विशाल (फाइल फोटो)

फोटो-9- विशाल (फाइल फोटो)

फोटो-9- विशाल (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed