फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: उद्यमियों ने की ट्रिपिंग और गलत बिलों की शिकायत

Sat, 20 Dec 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार आईआईए सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने ट्रिपिंग, स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी गलत बिल आने की समस्या बताई। एसई ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चैप्टर चेयरमैन अरुण कुमार माहेश्वरी और जीएन मिश्र ने अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह को बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुधार के बावजूद मगरवारा व बंथर क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या रहती है। इससे उत्पाद और उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी त्रुटिपूर्ण बिल जारी हो रहे हैं। इनके संशोधन में समस्या का सामना करना पड़ता है। रेशम रूजेन के प्रतिनिधि ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर ग्राउंड लाइन को गहराई में न डालने की शिकायत की। सोलर सिस्टम लगाने के बाद भी नेट मीटरिंग में समस्या, फ्यूल चार्ज के नाम पिछले महीने 90 हजार से अधिक चार्ज लगाया गया। गणना कैसे की विभाग की जानकारी विभाग नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जनवरी 2026 में वर्कशाप का आयोजन कर उद्यमियों को स्मार्ट मीटर आदि की बारीकियां समझाई जाएगी। जेई को त्रुटिपूर्ण बिलों को तत्काल संशोधित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता भरत गौतम, अनिल कुमार मिश्रा के अलावा उद्यमियों में एके अग्रवाल, कांति मोहन गुप्ता, मोहन बंसल, रूफी, आनंद जैन, राजेश गुप्ता, जे फारूकी, खुर्शीद अहमद आदि रहे।

कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली स्थित आश्रम के पास हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली स्थित आश्रम के पास कंटेनर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।



लखनऊ के थाना बाजार खाला के तिलक नगर ऐशबाग निवासी दशरथ (45) पुत्र भोला बृहस्पतिवार को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव स्थित ससुराल ई-रिक्शा से पत्नी सोनकली को छोड़ने आए थे। रात में रुकने के बाद शुक्रवार शाम तीन बजे वह ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आते ही लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।

दशरथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर पत्नी और अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस भी आई और पीछा कर कंटेनर को चालक सहित पकड़ लिया। पति की मौत से पत्नी और तीन बच्चों में शिवम, सक्षम और सलोनी बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले कंटेनर को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। चालक कब्जे में है।

रोडवेज बस स्टॉप न होने से यात्री परेशान

फोटो- 3-सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में बैठते यात्री। संवाद



सड़क किनारे खड़े होकर करते हैं बस का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी



पुरवा। नगर के चौराहे पर बस स्टैंड नहीं है। इससे क्षेत्र की 1.5 लाख आबादी को परेशानी होती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बस स्टैंड बनवाने की मांग की है।

पुरवा में तहसील मुख्यालय है। पूरे क्षेत्र के लोग रोजगार, पढ़ाई, तहसील में काम आदि के लिए आवागमन करते हैं। बस स्टैंड न होने से यात्री सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। मार्ग से निकलने वाली बसों के चालक जहां भी जगह मिलती है, बस खड़ी कर देते हैं। इससे यात्रियों को दौड़कर पहुंचना पड़ता है। लोग दूसरे वाहनों की चपेट में आकर अक्सर चोटिल हो जाते हैं।



वर्ष 2017 में तत्कालीन एसडीएम पूजा अग्निहोत्री ने और 2019 में एसडीएम राजेश चौरसिया ने भूमि की पैमाइश करके शासन को पत्र भेजा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। कस्बा के रामकिशोर, रामसुमेर, शिव कुमार, मुन्नी देवी, राजकुमार, रामदेवी, शिवानी आदि ने बताया कि बस स्टैंड न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी ने परिवहन मंत्री को रोडवेज बस स्टैंड का स्थान तय करने और यात्री प्रतीक्षालय बनवाने की मांग की है।


वर्जन... सर्वे कराकर भूमि का चिह्नांकन किया जाएगा। लेखपाल को इस काम में लगाया गया। भूमि का चिह्नांकन कर रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी जाएगी।-प्रमेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम,पुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed