उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओपन वर्ग बालक में दीपांशु और बालिका में रागिनी ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 60 बालक तथा 48 बालिकाएं शामिल रहीं।
ओपन बालक वर्ग में दीपांशु, आकाश द्वितीय और प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रागिनी अव्वल रहीं। शिवांगी को दूसरा और महक को तीसरा स्थान मिला। अंडर-12 बालक वर्ग में चंदन प्रथम, गौरव द्वितीय और आद्विक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अदिति को पहला, आस्था को दूसरा और अनन्या को तीसरा स्थान मिला। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आनंद मोहन, विकास अवस्थी, कुशमेश कुमार, शशिकांत, शिवानी गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह, मो. इरशाद एवं शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

पैदल चाल में प्रतिभाग करते बालक व बालिका। स्रोत: आयोजक