{"_id":"6261a7d01539386b335c4546","slug":"unnao-news-missing-student-s-body-found-hanging-in-the-garden-on-the-third-day-unnao-news-knp6925277157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का तीसरे दिन बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र का तीसरे दिन बाग में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।संवाद
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। दो दिन से लापता छात्र का शव गुरुवार को गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड टीम ने भी जांच पड़ताल की। परिजनों ने 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर खालसा निवासी मुन्नालाल का पुत्र रमन (21) 19 अप्रैल की सुबह से लापता था। उसी दिन शाम को पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
अगले दिन 20 अप्रैल को पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। गुरुवार सुबह नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार टीम के साथ खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी घर से करीब एक किलोमीटर दूर राजेंद्र कुशवाहा के आम बाग में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने हत्या करके घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
इस पर एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ विक्रमाजीत सिंह, एसडीएम अंकित शुक्ला, कोतवाल ब्रजेंद्रनाथ शुक्ला टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे तथा फील्ड यूनिट से भी जांच कराई गई।
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की मां से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि हत्या की घटना है या आत्महत्या की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा। पीड़ित परिवार की तरफ से दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो बहनों में इकलौता भाई था मृतक
मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसने पिहानी हरदोई के नवोदय विद्यालय से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की थी। पिछले दो वर्षों से इलाहाबाद में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह जनवरी 2022 में गांव आया था। तब से यहीं था। मृतक की दो शादीशुदा बहनें हैं।

घटना स्थल की जांच करते एसपी दिनेश त्रिपाठी व अन्य। संवाद- फोटो : UNNAO

रमन का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO