फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Netaji dances the dancers, distributes rasgulla, report on 556 in violation of code of conduct

उन्नाव: नेताजी ने लगवाए नर्तकियों से ठुमके, बांटे गए रसगुल्ले, आचार संहिता उल्लंघन में 556 पर रिपोर्ट

Fri, 09 Apr 2021 01:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Apr 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Netaji dances the dancers, distributes rasgulla, report on 556 in violation of code of conduct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उन्नाव के औरास में पंचायत चुनाव में दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नर्तकियों से ठुमके लगवाने और रसगुल्ले बांटने पर 556 लोगों को खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसमें 16 लोग नामजद और और अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। बुधवार रात महरौंदा गांव में बिना अनुमति के पांच नर्तकियों को लाकर गांव के परिषदीय विद्यालय में नृत्य कराना गांव के रामकुमार, लाला मौर्या, अंकित तिवारी, राम खिलावन यादव, अतुल, सभारी, राजू यादव, रामनरेश को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


 

पुलिस ने आठ नामजद व 350 अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बड़ादेव गांव में संचालित परिषदीय विद्यालय में बुधवार रात रामपुर गढ़ौवा गांव के संतोष प्रजापति व राधाकृष्ण बिना अनुमति भंडारा कर डीजे बजा रहे थे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार संतोष गुप्ता, फुरकान, किशन मौर्य, उमाशंकर यादव, रामकिशन, राजेश, पारूल भी मौजूद थे। भंडारे के आयोजनकर्ता संतोष गुप्ता की फैक्टरी में बने रसगुल्ले माइक से एनाउंस कर ग्रामीणों को बांटे जा रहे थे।

मौके पर पहुंचे दरोगा विनोद यादव ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति मांगी तो कोई व्यक्ति अनुमति नहीं दिखा सका। कार्यक्रम में मौजूद कोई भी व्यक्ति न तो मास्क लगाए था और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहा था। दरोगा ने आठ नामित और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों की अनदेखी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed