फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Father committed suicide by killing his daughter

उन्नाव : बेटी की हत्या कर पिता ने की थी खुदकुशी

Mon, 03 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Father committed suicide by killing his daughter
मौरावां/उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मिले युवती के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। युवती रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षे़त्र की रहने वाली थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, उसके पिता ने की थी। शव मिलने के दूसरे दिन मौरावां क्षेत्र में एक मकान में लगे सीसीटीवी में बेटी को बाइक पर ले जाते पिता की तस्वीर पुलिस द्वारा वायरल किए जाने से हत्यारोपी पिता ने जेल जाने के डर से बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी। फंदे से लटकी तस्वीर वायरल होकर मौरावां पुलिस तक पहुंची तो एसओ ने लालगंज पुलिस की मदद से युवती की पहचान करने के साथ हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन

रायबरेली की सीमा से जुड़े मौरावां-गुरूबक्सगंज मार्ग पर मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव के निकट 30 जुलाई गुरुवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का शव नाले में पड़ा मिला था। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शनिवार 1 अगस्त को पुलिस ने घटनास्थल से 3 किमी दूर एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें बिना नंबर की नई बाइक पर एक 45 साल के युवक के साथ युवती पीछे बैठी दिखी। पुलिस ने युवक व युवती के पंफलेट छपवाकर रायबरेली जिले के कई तहसील क्षेत्रों में बंटवाए। रविवार देर शाम रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर ग्रामसभा के मजरा पूरेनवरंगपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अमरपाल की बबूल के पेड़ से लटकी तस्वीर वायरल होकर मौरावां एसओ राजेंद्र रजावत के पास पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक की फोटो अमरपाल से मिलती देख, मौरावां एसओ आनन-फानन में लालगंज कोतवाली पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से मिली बाइक सवार युवक की तस्वीर वहां की पुलिस को दिखाई। पुलिस ने तस्वीर देखते ही अमरपाल के रूप में पहचान कराई।
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने एसओ मौरावां राजेंद्र रजावत को बताया कि शनिवार शाम को आलमपुर गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक के पास अमरपाल का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला था। पहचान होने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लालगंज पुलिस से जानकारी लेने के बाद एसओ मौरावां राजेंद्र रजावत मृतक अमरपाल के घर पहुंचे तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया। अमरपाल के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार 29 जुलाई को बड़ी बेटी रोशनी का बोर्डिंग स्कूल में दाखिला कराने की बात कह उसे बाइक से लेकर चला गया था। शाम को वह घर लौटा तो बेटी साथ नहीं थी। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अमरपाल द्वारा बेटी रोशनी की मौरावां क्षेत्र में हत्या करने व सीसीटीवी फुटेज में खुद की फोटो वायरल होने पर जेल जाने के डर से आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि युवती रोशनी कुछ दिन पहले कहीं चली गई थी। घर लौटने पर पिता ने योजना के तहत उसकी हत्या कर दी। विस्तृत जानकारी के लिए परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी भी लापता
मौरावां एसओ राजेंद्र रजावत ने बताया कि मृतक अमरपाल की छोटी 13 वर्षीय बेटी ममता भी लापता है। दो दिन पहले सरेनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली है। एसओ ने शव अमरपाल की छोटी बेटी का होने की संभावना जता सरेनी थाना पुलिस से जानकारी जुटानी शुरू की है।

गला दबाकर की थी बेटी की हत्या
उन्नाव। तीन दिन पहले मौरावां-गुरूबख्शगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव स्थित नाले में मिले 20 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। पहचान के लिए 72 घंटे का समय पूरा होने के बाद रविवार को शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के अंदेशे पर स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed