फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update

Unnao Coronavirus Cases: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एक साथ नौ संक्रमितों की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
सार

एक साथ नौ लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन में भी खलबली मची है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही है। सभी संक्रमितों को बचाने का यहां पर पूरा प्रयास किया जा रहा है। यहां पर हर संभव दवा व इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Unnao coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। संक्रमितों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन


एक साथ नौ लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन में भी खलबली मची है। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पर्याप्त ऑक्सीजन के साथ दवा न मिलने से मौत होने का आरोप लगा कोविड हॉस्पिटल गेट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को जिले में आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 189 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां पर जिला अस्पताल के सीएमएस भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बुधवार को नौ कोरोना संक्रमितों की मौत की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने अस्पताल गेट पर शोर शराबा कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रदीप ने उन्हेंं दवा इलाज में किसी तरह की लापरवाही न होने का भरोसा दिलाते हुए इलाज की व्यवस्था की हकीकत बता शांत कराया। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर कोरोना पॉजिटिव नौ लोगों की मौत हुई है।


उन्होंने कहा कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही है। सभी संक्रमितों को बचाने का यहां पर पूरा प्रयास किया जा रहा है। यहां पर हर संभव दवा व इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed