फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Anushka in folk songs and Rising dance group topped in dance

उन्नाव : लोकगीत में अनुष्का और नृत्य में रायजिंग डांस ग्रुप अव्वल

Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Anushka in folk songs and Rising dance group topped in dance
नंदनवन पार्क में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में ग्रुप डांस प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने युवा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की। लोकगीत में अनुष्का ने बाजी मारी। लोकनृत्य में रायजिंग डांस ग्रुप अव्वल रहा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर स्थित नंदन वन पार्क में आयोजित युवा उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी कुसुम दीदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोकनृत्य, लोक गीत, हारमोनियम, तबला, गिटार, शास्त्रीय गायन और नृत्य आदि विधाओं में युवाओं ने प्रतिभा दिखाई। लोकगीत में अनुष्का सिंह चंदेल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हारमोनियम में रिषभ शर्मा, तबला वादन में संजीव सिंह, गिटार में अनन्य पटेल ने बाजी मारी। शास्त्रीय गायन में अक्षय शुक्ला और शास्त्रीय नृत्य में शिवानी प्रथम स्थान पर रहीं। लोकनृत्य में मो. तौफीक के नेतृत्व में रायजिंग डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए। निर्णायक की भूमिका जब्बार अकरम, शेख इब्राहिम, डॉ. विजय अवस्थी, प्रतिभा अवस्थी, डॉ. विपिन सिंह व मनीष सिंह सेंगर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि जिलास्तरीय युवा उत्सव में विजयी प्रतिभागी आगे होने वाले मंडल/जोनल व राज्यस्तर पर होने वाले आयोजन में प्रतिभाग कर सकेेंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवा तिवारी, चांदनी सोनी, आदर्श कुमार त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, विकास रावत, अखिलेश सिंह चौहान, व्यायाम प्रशिक्षक अरुणेश कुमार, अशोक कुमार, सुशील भी मौजूद रहे।

नंदनवन पार्क में गीत प्रस्तुत करती गायिका। संवाद

नंदनवन पार्क में गीत प्रस्तुत करती गायिका। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed