फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao,alvida namaj

दो साल बाद अलविदा की नमाज हुई सामूहिक

Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
unnao,alvida namaj
जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना की बंदिशें खत्म होने पर दो साल बाद शुक्रवार को माहे रमजान में अलविदा की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। हालांकि न्यायालय के आदेश के चलते लाउड स्पीकरों की आवाज धीमी रही। जिले की मस्जिदों में रोजेदार जुटे और शिद्दत के साथ नमाज अदा की। सभी ने अल्लाह से मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। सड़क पर नमाज अदा न किए जाने के कारण रोजेदारों ने मस्जिदों की छतों पर अपने नबी का सजदा किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अलविदा की नमाज हुई। शहर काजी निसार अहमद मिसबाही ने नमाज अदा कराई। कुरान पाक की तिलावत पढ़ी गई और सभी रोजेदारों ने एक साथ नबी का सजदा कर दुआ मांगी। पिछले दो साल से कोरोना के कारण रोजेदार मस्जिदों में अलविदा की नमाज नहीं अदा कर पा रहे थे। शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर रोजेदारों में उत्साह दिखा। बांगरमऊ में दरगाह शरीफ मस्जिद, बाकर मियां मस्जिद, पुरबिया टोला मस्जिद, आरफी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में बड़ी तादाद में नमाजियों ने अलविदा की नमाज अदा की। गंजमुरादबाद में नगर की सभी मस्जिदों के साथ फतेहपुर हमजा, फतेहपुर खालसा, सुल्तानपुर, मदार नगर, बहलोलपुर, नेवल, हयातनगर, चहोलिया, सुरसेनी, आसत, भठियापुर, शीतलगंज, जोगीकोट, मऊ में मुसलमानों ने रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज अदा की।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई । इमामिया मस्जिद के पेशईमाम राजीउल जाफर ने नमाज से पूर्व तकरीर में कहा कि तौबा कर गुनाहों को बख्शवाने और इबादतों के बदले अथाह सवाब देने वाले अल्लाह की माह को अलविदा कहने का समय आ गया। इस माह में इबादते की वोह समाज की खुशहाली की दुआ करे जरूर पूरी होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला हाताबाजार मीर बख्शीश अली मस्जिद, मदीना मस्जिद, मखदूम शाह सफी, कुदरत उल्लाह शाह , राहतगज बाजार, पीखी, दरौली, जमालनगर, उनवा, मुस्तफाबाद आदि मस्जिदों में जुम्मेतुल विदा की नमाज अदा की गई । इमामिया मस्जिद में मौलाना जाफर में कहा कि अल्लाह ने इबादत के बदले इतने मौके दिए है कि रमजान में अपने गुनाहों की तौबाकर उनको बख्शवाकर आगे की बेहतर जिंदगी जीने के अलावा हर हर पल की इबादत के बदले अथाह सवाब लेने का महीना है । मौलाना ने अमन चैन व सबकी सलामती की दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed