{"_id":"61851de779a4d33c33387b3c","slug":"unnao-after-liquor-party-a-laborer-was-killed-by-attacking-him-with-an-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दारू पार्टी के बाद शुरु हुई नशेबाजी में कुल्हाड़ी से हमलाकर मजदूर की हत्या, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दारू पार्टी के बाद शुरु हुई नशेबाजी में कुल्हाड़ी से हमलाकर मजदूर की हत्या, गांव में पुलिस तैनात
Fri, 05 Nov 2021 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Nov 2021 05:35 PM IST
सार
उन्नाव में दिवाली के दूसरे दिन हुई दारू पार्टी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में दो पक्षों में विवाद कर बाद जमकर डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। बचाव करने पहुंचा भाई व चचेरा भाई घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर अजगैन, सोहरामऊ समेत अन्य थानों का पुलिस बल पहुंचा है। मानपुर गांव निवासी रामकुमार का पुत्र प्रमोद मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। शुक्रवार दोपहर प्रमोद गांव के ही सजीवन व उनके बेटे मोनू, सोनू, अंशू, गांव के देशराज व उसके बेटे रोहित, मोहित व रामअवतार के साथ शराब पी।
किसी बात को लेकर प्रमोद से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में सभी ने डंडों व कुल्हाड़ी प्रमोद पर हमला कर दिया। प्रमोद को बचाने पहुंचा भाई रमाकांत व चेचेरे भाई सूरज को भी बेरहमी से पीटा और भाग निकले। परिजनों ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मृतक के पिता रामकुमार ने 8 लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। परिवार के बताए जा रहे हैं। आरोपितों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात किया गया है।