{"_id":"6aff55ebf833ae1afc0eb07b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-161558-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अपहरण और मारपीट के चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अपहरण और मारपीट के चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
विज्ञापन
उन्नाव। अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष पर्याप्त साक्ष्य नहीं पेश कर सका। इसके साथ ही गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा। विसंगतियों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम महेंद्र सिंह ने चारों को आरोपमुक्त करार दिया है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के परशुराम पुरवा गांव निवासी फत्तेलाल ने चार फरवरी 2019 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बेटा अजय दोस्त अमन के साथ ईश्वरीगंज स्थित मामा के गांव गया था। तीन फरवरी की रात दोस्त के साथ घर लौट रहा था। हिंदुपुर गंगा पुल पर बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका और मवेशी चराने को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट भी की। बेटे ने इसकी जानकारी फोन पर दी तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया था। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में मौजूद लोगों को थाना ले आई।
पुलिस ने हिंदुपुर गांव के दिनेश, शिवनाथ, पंकज, सुभाष के खिलाफ अपहरण, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मुकदमे के विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में गवाहों के बयान, मेडिकल प्रपत्रों और उपलब्ध साक्ष्यों का गहन अवलोकन किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न होने से बचाव पक्ष ने आरोपों की पुष्टि के लिए विश्वसनीय साक्ष्य मौजूद न होने का तर्क दिया। इसे तर्कसंगत मानते हुए न्यायालय ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया है।