{"_id":"6aff55c458ba2d38250f2e7f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161552-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैटर्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैटर्स की मौत
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। मोहान-औरास मार्ग पर जमालनगर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैटर्स की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। वह हेलमेट लगाए था।
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीतलन टोला निवासी अवधेश का बेटा अनुराग (22) साथी दीपक (20) पुत्र शिवकुमार और महमूदनगर निवासी हर्ष (23) पुत्र राजेश के साथ औरास कस्बे में एक मांगलिक कार्यक्रम में बुधवार को खाना बनाने आए थे। देर रात घर लौटते समय मोहान-औरास मार्ग पर जमालनगर गांव के पास वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक और हर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
मौसेरे भाई शिवम कश्यप ने बताया कि मृतक अनुराग दो भाइयों में छोटा था। खाना बनाने के लिए बाइक भी दूसरे की लेकर गया था। बेटे की मौत से मां सुधा और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।