फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uninterrupted and will campaign to clean up the Ganga

गंगा को अविरल व निर्मल करने को चलेगा अभियान

Wed, 17 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 17 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted and will campaign to clean up the Ganga
गंगा को अविरल व निर्मल करने के अभियान में जुटी केंद्र सरकार अब तटीय गांवों में जनजागरण करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यह बात नमामि गंगे कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव संजय चतुर्वेदी ने कही।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्नाव जिला केंद्र पर नमामि गंगे अभियान समिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संजय चतुर्वेदी ने कहा कि  गंगा देश की धरोहर हैं। गंगा को  स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गंगा अविरल रहे इसके  लिए सबको  योगदान देना होगा।  अब गंगा  को स्वच्छ रखने के लिए गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला संयोजक राकेश दीक्षित ने कहा कि गंगा में बहने वाले प्रदूषण को शीघ्र बंद किया जाए।
विज्ञापन


संजीव त्रिवेदी ने कहा कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को इस पुनीत कार्य में शामिल किया जाएगा। बैठक में राम बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, किशन पाठक, सरोज सिंह चौहान, शिव प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार सिंह, ललित द्विवेदी, निशांत शुक्ला, जीतू त्रिपाठी, सर्वेश लोधी, रत्नेश सिंह, निखिल चौहान, अनुराग द्विवेदी, राजीव शुक्ला, देवांशु प्रताप सिंह, शुभम बाजपेयी, विपिन मिश्रा, पिंकू त्रिवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed