{"_id":"688e6c8b1de87ff4430b6471","slug":"uncle-who-drowned-in-ganga-no-trace-found-even-after-23-days-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134922-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा में डूबे चाचा का 23 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा में डूबे चाचा का 23 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
Sun, 03 Aug 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गुरु पूर्णिमा पर गहरपुरवा के नजदीक गंगा नदी में डूबे चाचा का 23 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। छोटा भाई मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटाकच्छ निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा (45) और उसका भतीजा ओमवीर विश्वकर्मा (19) 10 जुलाई की सुबह गहरापुरवा स्थित घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। तीसरे दिन कानपुर के गंगा बैराज के पास भतीजे का शव बरामद हो गया था, लेकिन चाचा का शव 23 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है।
अभी तक दोनों के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। इसके लिए उत्तराखंड में अस्थायी रूप से मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालने वाला अविवाहित छोटा भाई रामजी घटना के बाद से घर पर ही रहकर भाई के मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य अन्य अभिलेख बनवाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन निरक्षर होने के कारण वह सफल नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान रामसेवक यादव के प्रयासों से उसका हलफनामा उपलब्ध करा दिया गया है। इससे उसके परिजनों को दैवीय आपदा कोष से मिलने वाले चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पाने के लिए उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनना जरुरी है। इसके न बन पाने से परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। वहीं भतीजे ओमवीर का शव बरामद होने के बाद भी उसका मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बन सका है। एसडीएम बांगरमऊ शुभम यादव ने बताया कि कृष्ण कुमार का शव न मिलने के कारण उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनना मुश्किल है। लापता होने के कारण परिजनों को अन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंसेट-1
एक भाई की डूबने से मौत, दूसरे के जेल जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गंगा नदी में डूबे भतीजे ओमवीर विश्वकर्मा के बड़े भाई सचिन (23) को दूसरे गांव की एक किशोरी की दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट में पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक सप्ताह पूर्व दूसरे गांव की किशोरी ने तहरीर देकर सचिन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक तरफ बड़े बेटे की डूबने से मौत और दूसरे के जेल जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम प्रधान रामसेवक यादव ने बताया कि किशोरी ने पैसा ऐंठने के लिए फर्जी आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया है। इससे पूर्व भी किशोरी एक अन्य से ऐसा घिनौना आरोप लगाकर पैसा ऐंठ चुकी है। वहीं बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि सचिन एक सप्ताह पूर्व गांव में दूसरे गांव से आई किशोरी के साथ दूसरे के घर में रंगे हाथ पकड़ा गया था। जिसकी पुष्टि होने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।