फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncle took the baby in the sleep, the murder of Kunchkar by brick

बच्ची को सोते में उठा ले गया चाचा, ईंट से कूंचकर की हत्या

Sat, 22 Jun 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncle took the baby in the sleep, the murder of Kunchkar by brick
बच्ची की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे आईजी एसके भगत, एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : UNNAO
सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाखेड़ा में गुरुवार रात घर के बाहर सो रही 11 साल की बच्ची को चचेरे चाचा ने अगवा किया। इसके बाद चेहरा व सिर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव घर 100 मीटर दूर झाड़ी में मिला। कपड़े अस्तव्यस्त होने से परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई। आईजी, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड को देखकर पड़ोस में रहने वाला चचेरा चाचा घर से भाग गया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के नाजुक अंग में चोट मिलीं हैं। उसका गला भी दबाया गया है। डॉक्टरों ने स्लाइड भी बनाई है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाखेड़ा निवासी संगीता गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। पास में ही दूसरी चारपाई पर उसका पिता नीरज रावत सो रहा था। जबकि एक बेटी और बेटा घर में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पिता की नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। काफी देर तक न आने पर उसने तलाश शुरू की तो घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर झाड़ी में बेटी का खून से लतपथ शव पड़ा देखा। कुछ ही पल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बच्ची की हत्या की सूचना पर एसपी एमपी वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। स्निफर डॉग शव के पास चक्कर लगाने के बाद घर के पास ही रहने वाले मृतका के चचेरे चाचा रामबाबू रावत (25) के घर की ओर गया। शक होने पर पुलिस ने उसके घर के आसपास छानबीन की तो खून से सनी ईंट मिली। पुलिस घर के भीतर पहुंची तो धोकर फैलाई गई गीली शर्ट मिली। शर्ट में भी खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रामबाबू की तलाश की तो लोगों ने बताया कि वह डॉग स्क्वॉड के पहुंचने से पहले तक मौजूद था लेकिन इसके बाद उसे गांव के बाहर जाते हुए देखा गया है। मृतका के पिता ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईजी रेंज एसके भगत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाने से गले की हड्डी में चोट होने, चेहरे और सिर पर वजनी चीज से हमले में आई छह गहरी चोटों के साथ उसके नाजुक अंग में भी चोट है। सफीपुर एसओ अशोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
- घर के पीछे झाड़ी में मिला शव, कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म या प्रयास का शक
- आईजी और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, की जांच
- पिता की तहरीर पर चचेरे चाचा के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed