फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ultrasound machine suddenly broke down in the afternoon, 23 patients returned

Unnao News: दोपहर में अचानक खराब हुई अल्ट्रासाउंड मशीन, लौटे 23 मरीज

Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 02 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine suddenly broke down in the afternoon, 23 patients returned
जिला अस्पताल स्थित बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष।  - फोटो : जिला अस्पताल स्थित बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष।
उन्नाव। जिला अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन में शुक्रवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे अल्ट्रासाउंड जांच ठप हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों से अगले दिन आने की बात कहकर वापस भेज दिया। वहीं जांच के लिए पहुंचे 23 मरीज लौट गए। कुछ ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोज औसतन 1200 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 300 मरीज पेट संबंधित बीमारियों से पीड़ित होते हैं। डॉक्टर उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। शुक्रवार को 42 मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के बाद अचानक मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जांच ठप हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खडे़ 23 मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों ने अगले दिन आने की बात कही। वहीं गंभीर मरीजों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई। सीएमएस डॉ.राजीव गुप्ता ने बताया कि इंजीनियर को सूचना दे दी गई। शनिवार से अल्ट्रासाउंड शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed