फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ugelan suruj mal on the leaves of Kelwa....

केलवा के पात पे उगेलन सुरुजमल....

Mon, 31 Oct 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ugelan suruj mal on the leaves of Kelwa....
आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में विधि विधान से छठ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने पति व पुत्रों की सलामती के लिए दुआ की। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर रविवार शाम महिलाएं लिली पार्क में बनाए गए कृत्रिम तालाब स्थल पर फल, फूल, पुआ, पूड़ी, ठेकुआ, पूजा सामग्री की डलिया, डलवा व सूप लेकर पहुंची। महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई और छठ मैया की आरती उतारी। महिलाओं व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने ढोलक की थाप पर मन्नत की कोसी भरी।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर बच्चों व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। यहां जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने भी पूजन किया। इस दौरान मोहल्ला पीतांबर नगर, राजेपुर, मोतीनगर, आवास विकास कालोनी सहित अन्य मोहल्लों की महिलाओं ने भी पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने अपने घरों में भी छठ मइया की विधिविधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने घर के आंगन में आटे की चौक डालकर छठ मइया का पाटा रखा। इसके बाद नई साड़ी से मंडप सजाकर उसमें पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप रखा। रात भर छठ के गीत और भजन गाकर छठ मइया का गुणगान किया।

आज उगते सूर्य को देंगी अर्घ्य
व्रत रखने वाली महिलाएं सोमवार भोर पहर डलिया, डलवा, सूप और कोसी लेकर दोबारा घाट किनारे पहुंचेंगी। यहां पर महिलाएं पूजा अर्चना के बाद उगते सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद घर लौटकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। फिर अदरक और गुड़ खाकर व्रत का पारण करेंगी।

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजा करती महिलाएं। संवाद- फोटो : UNNAO

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में बने कृतिम तालाब में खड़े होकर छठ पूजन और अस्त हो

आवास विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में बने कृतिम तालाब में खड़े होकर छठ पूजन और अस्त हो- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed