फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two youths died in a collision between bikes

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a collision between bikes
पाटन (उन्नाव)। बिहार-बक्सर मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में दो बाइक चालकों की मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोटें दोनों की मौत की वजह बनीं।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी राजबहादुर भदौरिया का पुत्र अतुल उर्फ विजय (35) बुधवार देर शाम करीब सात बजे अपने काम से बाइक लेकर मुड़ियनखेड़ा गांव जा रहा था। दूसरी ओर से रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव कलंदर खेड़ा निवासी रामचंद्र का पुत्र विकास (32) आ रहा था। बिहार-बक्सर मार्ग पर मुड़ियन खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अतुल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका एक दस साल का बेटा है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक विकास की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed