फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two state roads will be widened with Rs 84.92 crore, there will be relief from jam

Unnao News: 84.92 करोड़ से चौड़े होंगे दो राज्यमार्ग, मिलेगी जाम से राहत

Wed, 30 Jul 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 30 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two state roads will be widened with Rs 84.92 crore, there will be relief from jam
उन्नाव। दो राज्य मार्गों के चौड़ीकरण के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने राज्य योजना में 30.88 किमी लंबाई के इन मार्गों की चौड़ाई बढ़ाकर नए सिरे से बनाने के लिए 84.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। मंजूरी और बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा गया है। इन मार्गों का चौड़ीकरण होने से एक लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत के साथ जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-----


57.20 करोड़ से चौड़ा किया जाएगा अजगैन-मुंशीगंज मार्ग
आवागमन की दृष्टि से यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से वाहन सवार कई अन्य जनपदों लखनऊ, कानपुर को निकलते हैं। लगभग 20.80 किमी लंबे इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में सात मीटर है। कम चौड़ाई होने से अक्सर इस मार्ग पर जाम लगता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसी कारण इस मार्ग को 10मीटर चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 57.20 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। मार्ग के चौड़ीकरण के बाद से लोगों का हसनगंज तहसील पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-----


फरहदपुर से नवाबगंज मार्ग का 27.72 करोड़ से होगा चौड़ा
हसनगंज के फरहदपुर में सबसे बड़ी आम मंडी लगती है। यहां पर प्रदेश के अन्य जनपदों से व्यापारी आते हैं। इसको देखते हुए आवागमन की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण मार्ग है। 10.08 किमी लंबे इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। साथ ही रास्ता भी काफी ज्यादा खराब है। गड्ढों में वाहनों के फंसने से जाम लगता है। जबकि यह मार्ग एक तरफ कानपुर और दूसरी ओर लखनऊ को जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के 10 मीटर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 27.72 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। मार्ग के चौड़ा होने और डामर की नई परत बिछाकर रास्ता गड्ढामुक्त जाएगा और लोगों को आने जाने में फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राज्य योजना से इन दो मार्गों को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करा शासन को भेजकर बजट की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही मार्गाें का चौड़ीकरण व डामरीकरण कराया जाएगा।
सुबोध कुमार, एक्सईएन निर्माणखंड पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed