फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two routes connecting Lucknow, Hardoi and Kanpur will start running fast from January

Unnao News: लखनऊ, हरदोई और कानपुर से जुड़ने वाले दो मार्गों पर जनवरी से भरें फर्राटा

Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two routes connecting Lucknow, Hardoi and Kanpur will start running fast from January
उन्नाव। करीब पांच साल से खस्ताहाल पड़े लखनऊ, हरदोई और कानपुर से जुड़ने वाले औरास-ऊंचद्वार और मोहान-अजगैन मार्ग के निर्माण में तेजी आई है। इसी माह के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। दावा है कि जनवरी से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। औरास-ऊंचद्वार मार्ग एक तरफ मियागंज से होकर संडीला तक जाता है तो दूसरी तरफ परियर, चकलवंशी से बिठूर से जुड़ता है। वहीं, मोहान-अजगैन मार्ग एक तरफ लखनऊ के दुबग्गा और दूसरी तरफ कानपुर-लखनऊ हाईवे से जुड़ता है।
विज्ञापन


सड़क-एक

ऊंचद्वार-औरास मार्ग : फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी के बाद काम में आई तेजी

उन्नाव। ऊंचद्वार-औरास मार्ग को चौड़ा करने की मंजूरी सितंबर-2021 में मिली थी। 20 किलोमीटर लंबे मार्ग को 35.95 करोड़ से सितंबर-2022 तक बना कर तैयार करना था। कार्यदायी संस्था नरसिंह तोमर ने शुरुआत से ही काम में सुस्ती बरती। इससे काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इस पर लोक निर्माण विभाग ने संस्था पर 2.44 करोड़ का जुर्माना लगाया। तब संस्था ने फिर से काम शुरू किया। बीच में फिर काम बंद कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने संस्था को काली सूची में डालने की नोटिस जारी की तो आनन-फानन फिर से फर्म ने काम शुरू कराया है। काम पूरा होने के बाद फर्म को किए जाने वाले भुगतान से जुर्माने की राशि काटी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


सड़क-दो

मोहान-अजगैन मार्ग का मार्च में हुआ था भूमि पूजन
उन्नाव। 19 किलोमीटर लंबे अजगैन-मोहान मार्ग के निर्माण के लिए जनवरी-2024 में शासन ने 25.51 करोड़ का बजट स्वीकृत करने के बाद 6.37 करोड़ जारी किए थे। 16 मार्च को भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ। कुछ काम हुआ और फिर चुनाव और बारिश के दौरान निर्माण रोकना पड़ा। नवंबर में दोबारा ठेकेदार ने काम शुरू किया। मकूर अजगैन क्राॅसिंग से पहले मोहान-पुछड़ा चौराहे तक गिट्टी डालने का काम पूरा करके अब गिट्टी-डामर बिछाया जा रहा है। इसी मार्ग पर मकूर गांव से नई सराय तक विशेष तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। मार्ग पर चूना, पत्थर का मिश्रण डालने के बाद उस पर पानी का छिड़काव करके डामर बिछाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
कोट-----------

औरास-ऊंचद्वार व मोहान-अजगैन मार्ग का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। दोनों यातायात को देखते हुए काफी व्यस्ततम मार्ग हैं। ठेकेदारों को इसी माह काम पूरा करने का आदेश दिया गया है। उम्मीद है कि इन दोनों सड़कों पर जनवरी से वाहन दौड़ने लगेंगे।
- सुबोध कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed